आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की पूर्व सांसद बाडी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए साफ कहा कि गैर राजनीतिक संगठन लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की को जिला बनाओ, युवाओं को रोजगार दो जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष कर रहा है। पिछले दो वर्षों से शेरपुर के दो चौकीदारों के हत्याकांड में मृतक आश्रितों को ढाई ढाई लाख रुपए व हल्लू माजरा के प्रधान हत्याकांड में तीन लाख रुपए का घोषित मुआवजा न दिए जाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने क्षेत्रवासियों का आव्हान किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ितों को न्याय के लिए 29 अगस्त 2021 को विरोध प्रदर्शन में आगे आए ताकि सरकार व झूठे घोषणावीर विधायकों पर पीड़ितों के लिए की गई घोषणाओं को पूरा करने का नैतिक दबाव बनाया जा सके।इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी अपने समर्थकों के साथ शामिल रहेंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला