आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के नगला इमरती क्षेत्र में बीती 31 अगस्त को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से शिकारपुर निवासी युवक दीपक की दर्दनाक मौत का मामला अब गरमा गया है। इस बड़े हादसे के बाद प्रशासनिक अनदेखी और प्रतिबंधित मांझे की धड़ल्ले से हो रही बिक्री के खिलाफ स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है।आज सुराज सेवा दल के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रूड़की स्थित जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान शिकारपुर के ग्राम प्रधान नौशाद, प्रधान इंतजार,
अलीम प्रधान,फिरोज गौर,दिनेश भारती
खलील प्रधान, सैफ गौर,
सुहैल और नितिन कटारिया आदि
ने जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट से मुलाकात कर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कोर्ट और प्रशासन की ओर से पूर्ण पाबंदी होने के बावजूद भी शहर के बाजारों में चाइनीज मांझाखुलेआम बेचा जा रहा है।
प्रधान नौशाद नें बताया क़ी 31 अगस्त को उनके गांव शिकारपुर के होनहार युवक दीपक की जान इसी खूनी मांझे ने ले ली। आज भी पीड़ित परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मचा हुआ है। अगर समय रहते अवैध मांझा बेचने वालों पर नकेल नहीं कसी गई तो कई और परिवार अपने चिराग खो देंगे।”
सुराज सेवा दल नें नेताओं नें जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर रूड़की और आसपास के सभी पतंग दुकानों तथा गोदामों की तुरंत चेकिंग किये जाने क़ी मांग क़ी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ हत्या की धाराओं या गैर-जमानती अपराध के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।मृतक दीपक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
सड़कों और फ्लाईओवर क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर इस जानलेवा धागे के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए।इस बाबत
जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने प्रतिनिधिमंडल की मांगो को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए जल्द ही पुलिस और प्रशासनिक टीमों का गठन कर बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।





More Stories
रूड़की भाजपा के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और सभी राज्य मंत्री,कांग्रेस पर जमकर बरसे सभी नेता।
रूड़की नगर निगम के सामने भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना,कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी।
रूड़की के सालियर में बिरला ओपस पेंट्स और हैवल्स के शोरूम का भव्य उद्घाटन, विधायक वीरेंद्र जात्ति ने किया शुभारंभ।