Jan Mudde

No.1 news portal of India

बिहार के कैबिनेट मंत्री का कुंवर जावेद इकबाल के आवास पर हुआ ज़ोरदार स्वागत, नीतीश कुमार को बताया सबसे बेहतर मुख्यमंत्री

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री  ज़मा खान का प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद  के रुड़की आवास पर फूल मालाओं से जोरदार  स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने  कहा कि बिहार सरकार  अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए  बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने ने कहा कि  नीतीश कुमार ने बिहार के अल्पसंख्यकों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई  है जिसका लाभ अल्पसंख्यकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि  बिहार की पिछली सरकारों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा उनके वोटों का सिर्फ इस्तेमाल किया।

मंत्री ज़मा खान ने कहा कि अल्पसंख्यक बजट 5600 सौ करोड़ उनकी सरकार ने किया है जबकि  पिछली सरकारों ने इस बजट को  मात्र तीन करोड़ तक सीमित रखा। आज बिहार में निशुल्क पीसीएस,दारोग़ा भर्ती,पुलिस, आदि की हज भवन में निशुल्क  कोचिंग कराई जा रही  है जिसका लाभ मुस्लिम  समाज के  दबे कुचले लोगों को भी मिल रहा है। प्रदेश में बेरोज़गारी  को दूर करने के लिए तमाम प्रयास किये गए हैं पूरी ईमादार के साथ न्याय के साथ मुख्यमंत्री ने विकास किया है। बिहार ने विकास के मामले में नए आयाम छुए  है बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ही अल्पसंख्यको के सच्चे हितैषी हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में सभी वर्गों का विकास  तेज़ी से हो रहा है। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ज़मा खान उनके काफी पुराने दोस्त हैं जो  कलियर शरीफ साबिर सहाब की दरगाह पर लौटते समय उनके आवास पर पहुंचे थे। इस मौके पर डॉ  शाहिद अली आदि  मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369