Jan Mudde

No.1 news portal of India

रविवार से लापता युवक की तलाश में रुड़की पहुंचे परिजन,पुलिस और परिजनों ने गंगनहर के आसपास बैठे लोगों से ली जानकारी

Spread the love

रुड़की गंगनहर पूल पर कुछ लोग रविवार से लापता युवक को तलाशते नज़र आए।दरअसल रुड़की पहुंचे लापता युवक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक शर्मा पुत्र हात्तम शर्मा निवासी प्रहलादपुर थाना खानपुर से रविवार सुबह लगभग दस बजे घर से निकला था जिसने बताया था कि वह घर जल्द लौट आएगा।लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जबकि उन्होंने उसकी आसपास के पुलिस थानों में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी है। वहीं सोमवार की शाम को गंगनहर कोतवाली पुलिस और लापता युवक के परिजन रुड़की गंगनहर में तलाशते नज़र आए।

इतना ही नहीं गंगनहर किनारे बैठे भिखारियों और अन्य लोगों से भी पता निकालने की कोशिश की गई लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।लापता युवक के परिजन अब गंगनहर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने में लगे हैं।वहीं इस बाबत गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि लापता युवक के परिजन रुड़की पहुंचे थे जिन्होंने युवक के लापता होने की जानकारी दी थी पुलिस भी उनकी मदद कर रही है।लापता युवक के बारे में सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369