Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की गंगनहर में दौड़ी भोपाल की ड्रैगन बोट ,खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भोपाल की ड्रैगन बोट  रुड़की की गंगनहर में दौड़ती दिखाई दी।इस दौरान गंगा वाटर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी विकेश प्रधान सुमित कुमार  संयोजक  जयंत बालियान, श्रीमती चेतन बालियान और संचालक अमित कुमार सुधांशु चौहान द्वारा रविवार  को स्विमिंग ,कयाकिंग, कैनोइंग ,ड्रैगन बोट ,स्प्रिंट रेस जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था हालांकि इस प्रतियोगिता में कई  पुरुष  और महिला खिलाड़ियो के साथ साथ  सात से 12 वर्ष के उम्र के बच्चो ने भी भाग लिया था।

प्रतियोगिता के  मुख्य अतिथि कृष्ण पाल बालियांन श्रीमती संतोष बालियान व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गौतम ,धर्मवीर शर्मा , कुंवर नागेश्वर सिंह और उत्तराखंड पुलिस टीम के  कोच राजीव कुमार केअलावा उत्तराखंड पुलिस टीम के खिलाड़ी  नितेश पंवार,दिनेश सकलानी, जावेद अली, आशुतोष शर्मा  आदि भी मौजूद रहे।इस प्रतियोगिता में  200 मीटर कैनोइंग रेस में अर्जुन सिंह ने स्वर्ण पदक , सुधीर कुमार ने रजत पदक , गोलडी चौधरी ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया तो वहीं
200 मीटर कयाकिंग रेस में देव ढींगरा ने स्वर्ण पदक , लव चौधरी ने रजत पदक ,आरव त्यागी ने कांस्य पदक हासिल किया।

50 मीटर स्विमिंग रेस में शिवांश बालियान ने स्वर्ण पदक , जतिन सैनी ने रजत पदक  ,समर नेगी ने कांस्य पदक हासिल किया ,100 मीटर स्प्रिंट रेस में लक्ष्य भाटिया ने स्वर्ण पदक, समर रावत ने रजत पदक, कामरान खान ने कांस्य पदक हासिल किया महिला 100 मीटर स्प्रिंट रेस में परमजीत कौर ने स्वर्ण पदक , हिमांशी सैनी ने रजत पदक , आस्था शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथितियों ने मैडल दिए इस दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369