Jan Mudde

No.1 news portal of India

जो जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को गंभीरता से ना लें ऐसे लोगों को जनता चुनाव में करारा जवाब देगी-गौरव चौधरी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव चौधरी आज सोमवार को नए अंदाज में नज़र आए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं जो जनप्रतिनिधि  अपने पदों पर रहकर भी   विकास ना करा  पाए तो ऐसे लोगों को जनता चुनाव में करारा जवाब देगी।डॉ गौरव चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इस समय झबरेड़ा नगर पंचायत  के चैयरमैन भाजपा के विधायक,सांसद,मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भाजपा के हैं अगर कोई  अपने पद पर रहकर विकास नहीं कराते तो  उनसे चुनाव में जनता जवाब मांगेगी।उन्होंने कहा कि  कोरोना काल में  किये गए कार्यों का वह किसी को श्रेय नहीं देना चाहते  चाहे वह  स्वंय ही क्यों ना हों,उन्होंने कहा कि  ये मानवता का धर्म है नगर पंचायत की ये डियूटी बनती है।

ये उनका कर्तव्य है जनता ने इसी लिए उनको चुनकर भेजा है।उन्होंने कहा कि कोई विधायक या सांसद ये कहता है कि हमने ये विकास कार्य किया है तो उनकी ये डियूटी है। कभी भी किसी जनता के नुमाइंदे को वीआईपी कल्चर या अपने आपको बेहद खास नहीं समझना चाहिए बल्कि वह जनता के सेवक हैं जनता ने ही उनको आगे बढ़ाने का मौका दिया है इसलिए जनता को भूलना नहीं चाहिए। इसलिए विकास करना हमारा धर्म और कर्तव्य है जिसे निरंतर जारी रखना चाहिए। गौरतलब है कि डॉ गौरव चौधरी से पूछा गया था कि झबरेड़ा के विकास को वह किस तरह से देखते हैं  उसका जवाब उन्होंने बड़े जोशीले अंदाज़ में दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369