आरिफ नियाज़ी।
रूड़की,हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने अपना दबदबा पूरी तरह कायम रखा है। बैंक प्रबंधन और शीर्ष नेतृत्व की चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष सुशील राठी अपने समर्थकों के साथ रूड़की तहसील पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ व दिग्गज नेता उनके साथ मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सोमवार को दिनभर चली राजनीतिक कशमकश और पार्टी के भीतर गहन विचार-विमर्श के बाद भाजपा संगठन व पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र चौधरी तथा उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील राठी के नामों पर आधिकारिक मुहर लगाई थी। घोषित रणनीति के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
इससे पूर्व जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के संचालक पदों के लिए संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बैंक के आठ संचालक पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था, जिसके बाद शेष पांच संचालक पदों पर हुए चुनाव में भी भाजपा समर्थित गुट ने सभी सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण वर्चस्व स्थापित किया।
विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुए प्रमुख संचालक में क्रय-विक्रय एवं सहकारी संघ क्षेत्र से भारती देवी,खानपुर-लक्सर क्षेत्र से लता नारसन क्षेत्र से आंचल सिंघल,विशेष समितियां निर्वाचन क्षेत्र सुशील राठी एवं राजवीर सिंह,तहसील परिसर में उमड़ा नेताओं का हुजूम
रूड़की तहसील परिसर में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ. रामपाल सिंह, पूर्व राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, भाजपा नेता सुशील राठी, राजू, संजय पाल, मुकेश राणा, लोकेश राणा, मास्टर सत्यपाल, पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी और सूर्य मलिक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
भाजपा के ‘सौहार्द संकल्प धरने’ में जेबतराशों का धावा, कांग्रेसी हमला छोड़ नेताओं को ढूंढने पड़े अपने फोन।
नगला क़ी घटना पर सुराज सेवा दल ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन,सख्त कार्रवाई की मांग।
धनौरी रोजगार मेले में 478 युवाओं को मिला रोजगार, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोमा सैनी का भव्य आयोजन