Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पंवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से किया ज़ोरदार स्वागत, लगाए ज़िंदाबाद के ज़ोरदार नारे

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

नारसन पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट का स्वागत करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पंवार भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे  जहां उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान  पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला।सभी कार्यकर्ता अपने अपने भाजपा नेता के साथ  राज्य मंत्री  का ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ   स्वागत करते नज़र आए। भाजपा कार्यकर्ता इतने उत्साहित नज़र आए की उन्होंने मंगलौर विधानसभा में अपने नेता  दिनेश पंवार को भाजपा का प्रतियाशी बनाये जाने की मांग तक कर डाली।

दरअसल जैसे ही केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला नारसन से मंगलौर की ओर आगे बढ़ा तो रास्ते मे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पंवार ने अपने सैंकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अजय भट्ट का जोरदार नारों के साथ स्वागत किया । इसी  दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अब की बार  दिनेश पंवार के ज़ोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए ताकि भाजपा हाईकमान तक भी ये बात पहुंच  सके कि दिनेश पंवार भी इस बार मंगलौर विधानसभा से  दावेदारी कर रहे है।हालांकि उनको ऐसे नारे लगाने से  दिनेश पंवार ने बीच मे ही रोक दिया

और उन्होंने कहा कि भाजपा का जो भी आदेश होगा उसके बाद ही आगे बढ़ा जाएगा ।वह पूरी तरह से पार्टी के साथ हैं हाईकमान का आदेश सर्वोपरि है।इस मौके पर दिनेश पंवार ने कहा कि आज  पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है किसान मजदूर और सभी वर्ग के लोगों ने ये साबित कर दिया कि भाजपा सरकार ही उनके हितों की सुरक्षा कर सकती है इसलिए भाजपा लगातार मज़बूत पार्टी बन रही है आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।इस दौरान  केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक का स्वागत करने वालों में भाजपा के जिला सयोंजक अरुण चौधरी,सतीश प्रधान,अमीलाल बाल्मीकि,विकास कुमार,महिपाल,मधु सिंह,सतीश,प्रमोद कुमार,और सुंदरलाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369