आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के ढंडेरा के गंगा एनक्लेव में पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटी अनुपमा रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।रविवार को ढंडेरा के गंगा एनक्लेव में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस छोटे से प्रदेश को भाजपा सरकार ने पांच साल में तीन तीन मुख्यमंत्री दे दिए इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के पास कोई ऐसा चेहरा भी नहीं है जो पूरे पाँच साल प्रदेश के हित में सोच लेता। आज इस भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया।

आज प्रदेश की जनता अपने आपको इस सरकार में ठगा सा महसूस कर रही है अगर समय रहते आप लोगों ने निर्णय ना लिया तो भाजपा इस प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी। अनुपमा रावत ने कहा कि आज देश और प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं महंगाई की मार से आम आदमी की कमर टूट चुकी है बेरोज़गारी बढ़ी है किसान आज आंदोलन करने को मजबूर है ।पैट्रोल डीज़ल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं ।उन्होंने लोगों से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की।
इससे पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता श्री गोपाल नारसन, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, हाजी राव मुन्ना ने भी अपने विचार रखे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।इस मौके पर कार्यक्रम के सयोंजक यमन पटवाल,राजकुमार, जोशी जी, अधिवक्ता राकेश चौहान समेत सैंकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला