आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा में स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने अपना पचासवां जन्म दिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भाजपा विधायक के जन्म दिन पर पहुंचे थे।कार्यक्रम में पहुंचे हरिद्वार ज़िले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी भीड़ देखकर काफी गदगद दिखाई दिए।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने अपने झबरेड़ा क्षेत्र में किये गए पांच साल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया गया।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार आम आदमी के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रहीं हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय भी भाजपा का है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं सरकार विकास को बढ़ावा देने में लगी है 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अब गांव गांव के लोगों को स्वामित्त्व का अधिकार भी दे दिया है जिससे अब गरीब का मकान अब अपना मकान होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विशवास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है ।आज के कार्यक्रम में जहां सभी वर्गों के लोग कार्यक्रम में पहुंचे हैं तो वहीं मुस्लिम और गुज्जर समाज के लोगों की संख्या काफी अधिक दिखाई दे रही है जिनका हित भाजपा में ही सुरक्षित है।

इसलिए लोग तेज़ी से भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक चौधरी यशवीर तथा संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़ ने किया।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी, पार्षद विवेक चौधरी,भाजपा नेता सुशील त्यागी, शिक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अनिल शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, भाजपा नेता आदेश सैनी,विकास तिवारी,डॉ जोध सिंह,ज़िला सहकारी बैंक के चैयरमैन प्रदीप चौधरी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम,उपाध्यक्ष हाजी मुस्तकीम,भाजपा विधायक की पत्नी बैजंती माला,प्रतिनिधि सतीश शर्मा,पूर्व विधायक प्रधान चंद्रशेखर,आदिल फरीदी,मोहम्मद अरशद,पार्षद हेमा बिष्ट,प्रवेज़ अख्तर,राहुल अहमद,तसव्वर अली,गुलशेर मलिक, महिला मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष अमरीन राव,ऋषिपाल सिंह,तथा राव नदीम आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला