Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ब्लॉक में पहुंचे भाजपा विधायक चैम्पियन और देशराज कर्णवाल ने बताई सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ अब ग्रामीणों को मिलने लगा है रुड़की ब्लॉक में पहुंचे झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने  ग्रामीण   महिलाओं को केंद्र और प्रदेश की विकास योजनाओं की जानकारी दी।इस मौके पर भाजपा  विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास को लेकर बेहद गम्भीर है।देश की मोदी साकार ने  देश के विकास को नए आयाम दिए हैं।

चैम्पियन ने कहा कि  मोदी सरकार देश से गरीबी को खत्म करना चाहती है तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्धन परिवारों के लिए आवासीय योजना चलाई जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है ।इस मौके पर झबरेड़ा से भाजपा विधायक  देशराज कर्णवाल ने कहा कि लाभारतियो का आवास का पैसा पहले ही उनके खतों में पहुंच चुका है सरकार ने बिचौलियों की  भूमिका पूरी तरह से खत्म कर दी है अब लाभारतियो को ब्लॉक और अधिकारियों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।

भाजपा सरकार ने दलाली प्रथा का खात्मा किया है मोदी जी की सोच देश के निर्धन परिवारों को ऊपर उठाने की है आज उनकी सोच का ही नतीजा है कि ग्रामीण इलाकों में निर्धन परिवारों को उनके आवास मिल रहे हैं।भाजपा सरकार ने प्रदेश को आगे बढाने  में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है ।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं  का  लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इस मौके पर रुड़की खंड विकास अधिकारी मनोज कोठारी अकाउंटेंट मनीष चौहान हरीश गर्ग रोमा तथा एन अलार्म मुख्य रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369