Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन ब्लॉक पहुंचे भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल,ग्रामीण आवास योजना का ग्रामीणों को दिलाया लाभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने शनिवार को नारसन ब्लॉक में पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के  लाभार्थियों को  योजना का लाभ दिलाया ।इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि नारसन ब्लॉक के 446 लाभारतियो को ग्रामीण आवास योजना का भुगतान उनके खातों में पहुंच चुका है इस योजना में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। सभी के खातों में विभाग ने पैसा भेज दिया है।

इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हर तबके के विकास की है जिन लोगों के पास अपना स्वंय का आवास नहीं है सरकार इस योजना के तहत उसका आवास बना कर दे रही है। इस योजना में किसी तरह का कोई भरस्टाचार नहीं है यदि इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ भाजपा विधायक स्वंय केस दर्ज कराएंगे। देशराज कर्णवाल ने कहा कि पहले की सरकारों ने बड़े पैमाने पर भरष्टाचार किया है लेकिंन वर्तमान भाजपा की सरकार में भरष्टाचार कतई नही है जो पैसा केंद्र सरकार से चलता है  उतना ही पैसा लाभारतियो तक पहुंचता है।

ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार में भरस्टाचार का कोई नाम नही है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने देश को बर्बाद कर दिया उन्होंने बड़े पैमाने पर  देश को बर्बाद करने की कोशिश की जबकिं भाजपा  सरकार  देश को आगे बढ़ा रही है आज देश को पूरी दुनिया मे अलग ही पहचान दिलाई है।इस मौके पर नारसन ब्लॉक के बीडीओ कोठारी के अलावा  सभी कर्मचारी और सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369