आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की रक्त दान महादान टीम के द्वारा बुधवार को भी रक्तदान किया गया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष् में महादान टीम ने तीन दिन तक सिविल हॉस्पिटल के रक्त कोष में रक्तदान किया।इस मौके पर रक्तदान महादान टीम के सयोंजक अनस गाज़ी ने बताया कि उनकी टीम ने कारगिल विजय दिवस पर ब्लड दान करने का निर्णय लिया था जिसके चलते उन्होंने सौ यूनिट से अधिक ब्लड दान किया है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती जहां रक्तदान करने वाले को नई ऊर्जा मिलती है तो वहीं किसी के रक्त से मरीज़ की ज़िंदगी को बचाया जा सकता है।

इसलिए समय समय पर अपना रक्तदान ज़रूर करें। अनस गाज़ी ने बताया कि रक्तदान मानव ह्रदय के लिए भी लाभकारी है इसके अलावा रक्तदान से कैंसर का खतरा कम रहता है।अनस ने बताया कि रक्तदान महादान टीम समय समय पर रक्तदान करती रही है उनकी टीम अधिकांश युवा जुड़े हुए हैं जो रक्तदान करने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं।उन्होंने समाज के अन्य सामाजिक संगठनों से भी रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
इस मौके पर रक्तदान कोष के प्रभारी डॉ रजत सैनी ने रक्तदान महादान टीम के इस कार्य की काफी सराहना की उन्होंने कहा कि टीम द्वारा अभी तक सौ यूनिट रक्त दिया जा चुका हैं।इस मौके पर सिद्धान्त,आमिर मलिक, राहुल मलिक,गोड़वेज़,माजिद, शोज़ी, और अब्दुल सत्तार प्रमुख रूप से शामिल रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला