आरिफ नियाज़ी
खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने क्षेत्र के विकास को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो प्रदेश के सी एम से लेकर सभी मंत्रियों से उनके विभागों की योजनाओं को अपने क्षेत्र में लागू करने की अपील कर चुके हैं बुधवार को कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया।

वहीं उन्होंने प्रदेश के पेयजल एवं ग्रामीण विकास मंत्री बिशन सिंह चुफाल कर चैम्पियन ने अपने क्षेत्र में हैण्डपम्प और गांव गांव की सड़कों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की अपील की जिस पर मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने उन्हें आश्वसन दिया कि उनके क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और खानपुर क्षेत्र में सड़कें और हैण्डपम्प का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा। चैम्पियन प्रदेश के उधोग और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भी मिले और उनसे खानपुर क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की मांग की जिस पर उन्हें मंत्री ने उन्हें जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
हालाँकि चैम्पियन, लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ चौहान प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मिले और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला