आरिफ़ नियाज़ी
हिमाचल प्रदेश से ब्रहस्पतिवार को रुड़की पहुंची प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोऑर्डिनेटर नमिता मेहरा ने रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद मुबाशिर के साथ अलग-अलग वार्ड में जाकर लोगों से वार्ता की और उनसे देश मे बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर चर्चा की। नमिता मेहरा ने आगामी 2022 के चुनाव की तैयारी को लेकर लोगों से कांग्रेस को जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का हर वर्ग परेशान है देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं अगर समय रहते अब भी लोग ना समझ पाए तो बड़ी भूल होगी।इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड और खास तौर से रुड़की की जनता से अपील करते हुए कहा कि वो कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करें।ताकि प्रदेश में हर व्यक्ति खुशहाल हो सभी को काम मिले बेरोज़गारी का खात्मा हो।कार्यक्रम में कार्यालय I.T.S.R. पर पहुंचकर पूर्व मेयर यशपाल राणा और समर्थकों ने भी अपने विचार रखे।
मेयर यशपाल राणा और कांग्रेस के पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद मुबाशिर, पूर्व पार्षद हाजी फजलुर्रहमान उर्फ छोटा,पूर्व पार्षद सलीम, युसूफ, कोमल रानी ,जावेद सईद अहमद आरिफ अंसारी समीर आलम आदि लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी की मजबूती पर बल दिया इतना ही नहीं पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए एक एक कार्यकर्ता के साथ खड़े होने का वायदा भी किया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला