आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने साबिर साहब की दरगाह को खोलने के आदेश दरगाह प्रबन्धन को दिए हैं। हालांकि हज़रत साबिर साहब की दरगाह में प्रवेश करने वाले ज़ायरीनों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा । बुधवार को कलियर शरीफ पहुंचे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सीईओ इकबाल अहमद ने दरगाह प्रबंधन को दरगाह खोलने के आदेश दिए हैं लेकिन बाहर से आने वाले ज़ायरीनों को कोविड नियमो का सख्ती से पालन करना होगा। जिसके चलते उत्तराखंड और अन्य राज्यो से आने वाले ज़ायरीनों को वैक्सिनेशन कराना भी ज़रूरी होगा।
इसके अलावा मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा। दरगाह खोलने का स्थानीय दुकानदारों और ज़ायरीनों ने दरगाह प्रशासन का आभार जताया ही । गौरतलब है कि कोरोमा काल मे हज़रत साबिर साहब की दरगाह को बन्द कर दिया गया था जिसके बाद बाहर से आने वाले ज़ायरीन भी दरगाह में नहीं पहुंच रहे थे लेकिन अब काफी इंतज़ार के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने दरगाह खोलने के आदेश दरगाह प्रबन्धन को दिए हैं जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला