Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रामनगर में मारपीट के बाद गाड़ी से विवाहिता को धक्का देकर भागे ससुराल वाले, बदहवास हालत में महिला सिविल हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के रामनगर में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर  उसके ससुराल वाले उसे रामनगर गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए।विवाहिता ने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों को  महिला बदहवास हालत में मिली है जिसे तुरंत ही उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।दरअसल सफरपुर गांव निवासी गुलनाज का विवाह नागल के तांसिपुर निवासी सदाकत से दो साल पहले हुआ था।गुलनाज का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे यहाँ तक कि उसका पति भी उसका मानसिक और शारीरिक उत्त्पीडऩ  करने लगा।

अक्सर उसके साथ मारपीट भी की जाती रही जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से भी की लेकिन उसके परिजनों ने कभी भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।बुधवार की सुबह उसके पति ने मामूली कहासुनी को लेकर उसके साथ जमकर मारपीट की जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसके ससुराल वाले रामनगर में  गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए ।जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया है।

महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट और गालीगलौच करता है जबकि उसके एक  एक साल का बेटा भी है लेकिन उसके बावजूद उसके ससुराल वाले उसके साथ काफी भेदभाव करते हैं और उसे अलग थलग कर दिया है।गुलनाज ने बताया की उसने पुलिस को तहरीर दे दी है।उसे पुलिस से इंसाफ मिलने की पुरी उम्मीद है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369