Jan Mudde

No.1 news portal of India

सिकरौढा गांव में पालतू कुत्ते को डंडा मारना पड़ा भारी, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे,मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

सिकरौढा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।फिलहाल  दोनों पक्षों ने  पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से  वायरल हो रहा है। दरअसल सिकरौढा गांव निवासी शराफ़त पुत्र जब्बार की नाबालिग पुत्री आज बुधवार की सुबह गांव में पास की दूध की डेरी से दूध लेने गई थी। आरोप है की  जब वह दूध लेकर वापस लौट  रही थी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

 इसी बीच उसका पीछा एक पालतू कुत्ते ने किया जिसे देखकर बच्ची  बदहवास होकर भाग खड़ी हुई  और उसने पूरी बात अपने चाचा को बताई।आरोप है कि बच्ची के चाचा ने गुस्से में आकर पालतू कुत्ते पर डंडे से हमला कर दिया जिससे दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर शराफत के परिवार पर टूट पड़े जिसमें शराफत उसकी पत्नी रोज़ी,और आरीफ के अलावा परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए । जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।

वहीं दूसरे पक्ष के सहवान पुत्र ज़िंदा निवासी सिकरौढा भी घायल हुआ है जिसका उपचार भी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं इस  मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। वह इस बाबत एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल   का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369