आरिफ़ नियाज़ी
कलियर गंगनहर में लापता हुए दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने गंगनहर आसफ़नगर झाल से बरामद कर लिया है जिन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भेज दिया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वही मर्तकों के परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों को उनके दोस्त एक साजिश के तहत उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे जिन्हें पहले नशा दिया गया उसके बाद उन्हें गंगनहर में धक्का दे दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि रायपुर गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल पुत्र नरेंद्र कुमार और शिवम उर्फ टीम टीम पुत्र जसवीर बीती 24 जुलाई को अपने कुछ दोस्तों के साथ कलियर में घूमने के लिए गए थे घूमते घूमते वह गंग नहर के पास भी जा पहुंचे जहां देखते ही देखते विशाल और शिवम गंग नहर के तेज बहाव में लापता हो गए थे। जिनकी परिजन और पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी आज बुधवार को दोनों युवकों के शव गंगनहर झाल से पुलिस ने बरामद किये हैं । दोनों मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने विशाल और शिवम के कुछ दोस्तों पर एक साजिश के तहत उनकी हत्या का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है। तो वही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का अभी इंतजार कर रही है ।इस बाबत एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि दोनों शवों को गंग नहर बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है जिसके बाद तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला