आरिफ़ नियाज़ी
कोरोना जैसी माहमारी की चपेट में आने के बाद युवा नेता संजय अरोड़ा ने वैक्सिनेशन कराने का निर्णय लिया था जिसके चलते लगभग पांच हज़ार लोगों को अभी तक संजय अरोड़ा और उनकी टीम वैक्सिनेशन करा चुकी है। गौरतलब है कि पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा कोरोना की चपेट में आ गये थे जिसके बाद उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए वैक्सिनेशन कैम्प लगाने का निर्णय लिया था और मई माह से अभी तक वह लगभग पांच हज़ार लोगों को वैक्सिनेशन करा चुके हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
संजय अरोड़ा के मुताबिक 45 और 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को वैक्सिनेशन सोमवार को लगवाई जा रही है मूल राज कन्या पाठशाला में बड़ी संख्या में लोगों ने कैम्प में पहुंचकर दूसरी डोज़ लगवाई। संजय अरोड़ा ने बताया कि मूल राज कन्या पाठशाला में 22 वां कैम्प आयोजित किया गया है जिसमें सुबह सवेरे से ही लोग पहुंचने लगे थे। संजय अरोड़ा ने बताया कि वैक्सिनेशन अभियान में उन्हें स्वास्थ्य विभाग और प्रसाशन का पूरा सहयोग मिला है इतना ही नहीं सभी सामाजिक संगठनों का भी भरपूर सहयोग मिला है।
संजय अरोड़ा ने बताया कि भगवानपुर, कलियर, मंगलौर, झबरेड़ा आदि स्थानों से आकर भी लोगों ने वैक्सिनेशन कैम्प में स्वास्थ्य लाभ लिया है।उन्होंने कहा कि जब तक शहर के प्रत्येक परिवार तक वैक्सिनेशन नहीं हो जाता तब तक वैक्सिनेशन अभियान जारी रहेगा।उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से वैक्सिनेशन अभियान को तेज करने की अपील की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें काफी चुनोतियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन इस अभियान को उन्होंने सफल बनाया।उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन से लाखों लोगों की ज़िंदगी को बचाया जा सकता है। इसलिए वैक्सिनेशन का लगवाना बेहद ज़रूरी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला