Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन ब्लॉक में कबडडी प्रतियोगिता का भाजपा विधायक की पत्नी ने किया शुभारम्भ, कहा बालिकाओं के खेलों से होता है बौद्धिक विकास

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

नारसन ब्लॉक के कुरड़ी गांव में कबडडी प्रतियोगिता का रविवार  को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला ने शुभारम्भ  किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज गांव गांव में महिलाओं की प्रतिभाएं छुपी हुई हैं जिन्हें सामने लाने की आवश्यकता है।बैजंती माला  ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ साथ बौद्धिक विकास भी तेजी से होता है जिससे खिलाड़ी की सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्र में पुरुषों  से पीछे नहीं है देश ही नहीं विदेशों में भी भारत की महिलाओं ने अपने देश को अलग पहचान दिलाई है। प्रदेश सरकार भी बालिकाओं को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग कर रहीं है प्रदेश का युवा  कल्याण विभाग भी समय समय पर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए तरह तरह की प्रतियोगिताएं कराता है जिनका लाभ ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा है महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं है उन्होंने भी नए आयाम छुए हैं भारत के कुछ राज्यों की महिलाओं की सफलता विदेशों में भी देखने को मिलती है प्रदेश सरकार भी बालिकाओं को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग कर रही है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

बैजंती माला ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताओं से  खिलाड़ी का मानसिक और शारीरिक विकास के साथ साथ बौद्धिक विकास भी होता है इसलिए बालिकाओं को हमेशा ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए।

इस मौके पर राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नेपाल सिंह कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बालिकाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है कबडडी प्रतियोगिता  से महिलाओं का विकास होगा  बालिकाओं के लिए समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं होनी  चाहिए जिससे बालिकाओं का विकास होगा। इस मौके पर  एस एस एन मेरठ ,कुरड़ी,नारसन ,लिब्बारेहड़ी ,ज्वालापुर, दुर्गा गढ़,थितकी, आदि से कबडडी की टीमें पहुंची।इस मौके पर ज्वाला,मौर्य,राजा,सुनील,सुभाष,जंगबहादुर, कर्णपाल, योगेश राणा,लवकुश आदि  मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369