आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के एनडीएम रोड़ से सुसाड़ा रोड़ तक बनने वाली सड़क का रविवार को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला ने शिलान्यास किया। इस सड़क को राज्य योजना से लगभग 18 लाख की लागत से लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी तैयार करेंगे। इस मौके पर भाजपा विधायक की पत्नी बैजंती माला ने कहा कि सुसाड़ा गांव के लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिलता रहा है विधानसभा चुनाव में भी गुजर समाज के लोगों का काफी स्नेह मिला है वो गुजर समाज की बेहद आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि विकास के मामले में झबरेड़ा विधानसभा नंबर एक पर रही है आए दिन सड़कों के उदघाटन और शिलान्यास हो रहे हैं भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने ऐतिहासिक कार्य कराए हैं । आज झबरेड़ा की जनता भी समझ चुकी है कि उनका हितैषी कौन है उन्होंने हमेशा विकास को ही प्राथमिकता दी है। बैजंती माला ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्होंने कभी भी विकास को लेकर भेदभाव नहीं किया सभी धर्मों और जातियों के गांव गांव को विकास से जोड़ा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
बैजंती माला ने कहा कि सुसाड़ा गांव के लोगों का उन्हें काफी सहयोग मिला है गुजर समाज के लोगों की वो आभारी हैं जिन्होंने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल पर पूरा भरोसा और विश्वाश किया ।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा अगर तीन साल में किसी भी सड़क के टूटने की शिकायत उन्हें मिलती है तो उसके खिलाफ वो बड़ी कार्यवाही करेंगे।इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थकों ने जोरदार ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए।
इस मौके पर सोमापाल पंचाल, चौधरी रमेश चंद,चौधरी किरण सिंह,पूर्व प्रधान गिलोरी,पूर्व प्रधान विजय पाल,मनीष सुसाड़ी,भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ सुरेश,मंडल अध्यक्ष चौधरी विश्वाश सिंह योगेश,जगत सिंह,सतबीर, माँघेराम, विनोद,बबलू,बिजेंद्र सिंह, अमरपाल, ठेकेदार बालियान, राव इकराम आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला