आरिफ नियाजी
रुड़की के रामपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जोरदार हमला बोल दिया जिसमें उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।चीख पुकार कीं आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए हंगामा बढ़ता देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने महिला को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल रामपुर गांव निवासी गुल्लों अपने पांच बच्चों के साथ रामपुर गांव में रह रही है आरोप है कि महिला को उसके पति ने ढाई माह पूर्व तलाक भी दे दिया था जिसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ अलग किराए के मकान में रह रही थी ।इसी दौरान महिला का पति सलीम नशे के हालत में घर पर पहुंचा जहां पर महिला अपने बच्चों के साथ मौजूद थी इसी दौरान आरोपी सलीम बाहर से आया और धारदार हथियार से अपनी तलाक शुदा महिला पर जोरदार हमला बोल दिया जिसमें उसकी पत्नी गुल्लों गंभीर रूप से घायल हो गई।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सलीम को हिरासत में लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।महिला का आरोप है कि सलीम शराब का आदी है और हर रोज़ नशे की हालत में उसे और बच्चों पर हमला करता था जिसके चलते महिला को सलीम ने तलाक भी दे दिया था ।अब महिला अपने पांचों बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी जिसके बाद आरोपी सलीम मैं मौका महिला पर जोरदार हमला बोल दिया।
फिलहाल महिला उन लोगों का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है वही इस बाबत रुड़की सी ओ बहादुर सिंह चौहान का कहना है कि महिला के पति को हिरासत में लिया गया है फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला