आरिफ नियाज़ी
रुड़की में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।आलम ये है कि पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है चारों तरफ गंदगी के बड़े बड़े अम्बार लगे हैं लोगों को अब संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी सता रहा है। लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। सत्ती मोहल्ला इमली रोड़ पर पार्षद मोहसिन अल्वी अपने प्रयासों से रात के समय सड़कों पर कूड़ा उठवाते हुए दिखाई दिए उन्होंने अपने स्तर से सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की और जे सेबी लगाकर कूड़े को उठवाया। तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि ईद उल अज़हा के मौके पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से ईद उल अज़हा पर कुर्बानी का तमाम कूड़ा करकट मोहल्ले में जमा हो गया था जिसके बाद लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया था स्थानीय लोगों ने पार्षद मोहसिन अल्वी से इसकी शिकायत की थी मोहल्ले में गंदगी बढ़ता देख मोहसिन अल्वी ने अपने प्रयासों से आज कूड़े का निपटारा कराया।इस मौके पर पार्षद मोहसिन अल्वी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे शहर में गंदगी का अंबार है लेकिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर से सफाई कराई है।
प्रदेश सरकार को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेनी चाहिए उनकी तमाम मांगों को मानना चाहिए अगर प्रदेश सरकार ऐसा नहीं करती तो सभी लोग सफाई कर्मचारियों का समर्थन करेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला