आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मनाने पहुंचे नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को सफाई कर्मचारियों का भारी विरोध झेलना पड़ा सफाई कर्मचारियों ने मेयर गौरव गोयल के सामने ही प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की जिसको लेकर मेयर गौरव गोयल बेहद नाराज हुए और उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल खोलने की जोरदार अपील की जिसे सफाई कर्मचारियों ने मानने से साफ इनकार कर दिया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सफाई कर्मचारियों का आरोप था कि नगर निगम और प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है सफाई कर्मचारी अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं सफाई कर्मचारियों की किसी को परवाह नहीं है सफाई कर्मचारी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सफाई कर्मचारियों की मांगों पर जल्द ही कोई ध्यान ना दिया गया तो सफाई कर्मचारी हड़ताल के साथ साथसड़कों पर बड़ा आंदोलन शुरु कर देंगे जिसकी ज़िम्मेदारी प्रदेश सरकार और नगर निगम के अधिकारियों की होगी।

मौके पर मेयर गौरव गोयल ने सफाई कर्मचारियों को उनकी मांगों को लेकर काफी आश्वासन दिया लेकिन वो अपनी मांगों पर अड़े रहे मेयर ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम उनकी मांगों को लेकर बेहद गंभीर है जल्द ही उनकी मांगों का समाधान हो जाएगा ।उन्होंने काफी आश्वसन दिया लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।गौरतलब है कि पिछले छह दिन से अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं ।इस मौके पर पार्षद मनोज,नितिन त्यागी,और पार्षद शक्ति सिंह राणा भी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला