आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक की पत्नी ने उस समय भड़क गई जब कुछ ग्रामीणों ने उनका विरोध किया ।बैजंती माला ने ग्रामीणों को जमकर फटकार लगाई। कुछ ग्रामीणों ने उनके पति देशराज कर्णवाल पर गांव की उपेक्षा के गम्भीर आरोप लगाए तो मौके पर हंगामा शुरू हो गया ग्रामीण दो गुटों में बंटे दिखाई दिए एक तरफ बैजंती के समर्थक थे तो दूसरी तरफ विरोधी खेमा था। गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा विधायक की पत्नी बैजंती माला झबरेड़ा के हीराहेड़ी गांव में एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंची थी जहां उन्हें कुछ ग्रामीणों का गुस्सा झेलना पड़ा।

लेकिन उस समय मौके पर हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए गांव में ना घुसने देने की चेतावनी दे डाली इस के बाद बैजंती माला भड़क गई और उन्होंने ऐसे ग्रामीणों को सबक सिखाने का निर्णय लिया बैजंती माला आग बबूला हो गई उन्होंने उस युवक को जमकर फटकार लगाई जिसके बाद विरोध कर रहे ग्रामीण मौके से भाग खड़े हुए। दरअसल ग्रामीणों का आरोप था कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने हीरा हेड़ी गांव की उपेक्षा की है उन्होंने समय पर सड़कें नहीं बनवाई जबकिं बैजंती माला का कहना था कि विधानसभा के सभी गांव का विकास किया जा रहा है हीरा हेड़ी गांव का विकास भी उनकी प्राथमिकता मे है जल्द ही गांव की तीन अन्य सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा।
इस दौरान बैजंती माला विरोध कर रहे ग्रामीणों पर भड़क गई और उन्होंने जमकर खरी खोटी सुनाई तो विरोधी मौके से भागते नज़र आए।इस दौरान बैजंती माला ने कहा की ये विरोधियों की बड़ी साजिश है जो झबरेड़ा के विकास में बाधा पहुंचाना चाहते है लेकिन वो कभी कामियाब नहीं होंगे।इस दौरान उन्होंने बीस लाख की सड़क का शिलान्यास किया जिससे किसानो को बड़ा लाभ मिलेगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला