आरिफ नियाज़ी
रुड़की प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का समय बढ़ाये जाने के बाद उनका स्वागत करने पहुंचे खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने जहां पत्रकारों का सम्मान किया तो वहीं पत्रकारों ने भी चैम्पियन का गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया ।इस दौरान कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। समाज को नई दिशा दिखाने और मज़लूमो कि आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
पत्रकारों का समाज मे अपने आप मे अलग ही महत्त्व है ।चैम्पियन शुक्रवार को रुड़की प्रेस क्लब में क्लब की कार्यकारिणी का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। चैम्पियन ने पत्रकारों के संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार दिन रात जिस तरह से कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो बधाई के पात्र हैं।चैम्पियन ने कहा कि पत्रकार वही कहलाता है जो बिना भेदभाव अपनाए समाज को नई दिशा दें।

इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,उपाध्यक्ष आरिफ नियाज़ी, महासचिव प्रिंस शर्मा,सचिव शादाब अली , ने चैम्पियन का बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। एक तरफ जहां अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने पत्रकारों की एकजुटता पर बल दिया। तो वहीं उपाध्यक्ष आरिफ नियाज़ी ने कहा कि प्रेस क्लब का उद्देशय पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत करने का होना चाहिए जब तक पत्रकार संगठित नहीं होंगे तब तक क्लब भी मज़बूत नही होगा इसलिए सभी को एक जुट होकर अपने अधिकारों को समझना पड़ेगा।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शकील अनवर, ज़ुबैर काज़मी,डॉ अरशद, सलमान मलिक, देवेन्द्र वर्मा, त्यागी, सुनील पटेल, डाल चन्द्रा, परवेज़ आलम,इसरार,हरिओम गिरी, सचिन गोस्वामी,मोहम्मद नाज़िम,विशाल, दिलशाद खान, शाहनज़रअली, सूरज वर्मा, डॉक्टर संदीप,डॉक्टर शकील अहमद, दीप रमोला,विशाल शर्मा,सूरज गोयनका आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला