आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विधायक दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही अपने आवास पर पहुंचे और अगले
ही दिन शनिवार को अधिकारियों के साथ आनन फानन में बैठक बुला ली इस बैठक में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ साथ लघु सिंचाई के अधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विधायक देशराज कर्णवाल ने लोकनिर्माण विभाग और लघु सिंचाई विभाग से अभी तक झबरेड़ा में हुए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब की इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा झबरेड़ा क्षेत्र की 29 सड़कों के इस्टीमेट भी जल्द से जल्द बनाये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। गौरतलब है कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अस्वस्थ होने के चलते दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे जहाँ उनका ऑपरेशन हुआ है देशराज कर्णवाल शुक्रवार को देर शाम अस्पताल से छुट्टी के बाद अपने आवास पर पहुंचे हैं जहां उन्होंने लोक निर्माण और लघु सिंचाई अधिकारियों की बैठक बुलाई और उन्हें विकास कार्यों में तेज़ी लाने के सख्त निर्देश दिए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
भाजपा विधायक तीन माह तक अपने आवास पर बैड रेस्ट पर रहेंगे। इस मौके पर भाजपा विधायक ने लघु सिंचाई के दिये हुए प्रस्ताव की अधिकारियों से जानकारी ली और झबरेड़ा क्षेत्र में सिचाई से सम्बंधित 16 सोलर और इलेक्ट्रिकल वाटर पम्प लगाए जाने के निर्देश दिए कार्यो की धीमी गति पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी भी व्यक्त की। झबरेड़ा क्षेत्र में सोलर वाटर पम्प चार और 10 विधुत चालित नलकूप लगाए जाने हैं जिन पर लगभग 48 लाख की लागत आएगी।
भाजपा विधायक ने जल्द से जल्द क्षेत्र में कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें विधायक द्वारा सड़कों की सूची सौंपी गई है जिसपर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के लिए संस्तूति की है जिसमे सड़कों के बड़े कार्य भी शामिल हैं। जल्द ही सभी कार्यों के इस्टीमेट तैयार करा दिए जाएंगे।इस मौके लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एन एस बर्थवाल,और लोक निर्माण विभाग के जे ई सुनील कुमार मौजूद रहे। दोनो अधिकारियों ने झबरेड़ा विकास कार्यों की सूची भाजपा विधायक को सौंपी।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला