Jan Mudde

No.1 news portal of India

चैम्पियन ने अपने कैम्प कार्यालय पर मनाया हरेला पर्व, किया व्रक्षारोपण, पौधे लगाने की लोगों से की अपील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में भी हरेला पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया गया  शुक्रवार को अपने कैम्प कार्यालय पर खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन उनकी पत्नी रानी देवयानी  और उनके समर्थकों ने हरेला पर्व पर पौधा रोपण किया।इस मौके पर भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि  हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति का अहम हिस्सा है।  जिस तरह से आज का वातावरण काफी दूषित हो चुका है उस वातावरण को शुद्ध करने के लिए हरेला पर्व मनाया जाना बेहद आवश्यक है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

चैम्पियन ने कहा कि पर्यावरण को बचाना बेहद ज़रूरी है जब तक पेड़ पौधे नहीं होंगे तो ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं होगी इसलिए पेड़ पौधे लगाया जाना बेहद आवश्यक है पेड़ पौधे  होंगे तो बारिश होगी बारिश से जल आएगा और जल ही असली जीवन है जिसका वैज्ञानिक और सामाजिक महत्त्व है।चैम्पियन ने कहा कि पेड़ों से ऑक्सीजन मिलती है पेड़ पौधे इंसान को नई जिंदगी देते हैं।जीवन मे पेड़ पौधौं का बड़ा महत्त्व है इसलिये हरेला पर्व बेहद महत्वपूर्ण है इसे मनाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि हरेला पर्व उन्होंने लक्सर और अपने रंग महल में भी मनाया है जिसमें काफी पेड़ पौधे लगाए गए।

इस मौके पर रानी देवयानी ने कहा कि कोरोना काल मे ऑक्सीजन ना  होने के चलते काफी नुकसान पहुंचा है इसलिए पर्यावरण को बचाना बेहद आवश्यक है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ की ज़िंदगी मे अधिक से अधिक पेड़ पौधें लगाएं और उनकी परवरिश भी करें ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस मौके पर उनके कैम्प कार्यालय पर उनके काफी समर्थक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369