आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां मोदी सरकार स्वच्छता को लेकर भारी भरकम बजट खर्च कर रही है तो वही मंगलौर नगर पालिका प्रबन्धन कस्बे की साफ सफाई को किसी भी सूरत में गंभीर नहीं है। आलम यह है कि मंगलौर के पठानपुरा टोली मोहल्ले में सड़क पर जलभराव से लोगों का निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है लेकिन उसके बावजूद भी नगर पालिका प्रबंधन पूरी तरह से बेखबर बना हुआ है।
ये समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है स्थानीय निवासी जमशेद का आरोप है कि नगर पालिका चेयरमैन की लापरवाही के चलते टोली मोहल्ले में बड़े पैमाने पर जल भराव का खामियाजा यहाँ की जनता को भुगतना पड़ रहा है बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी पालीका प्रबंधन गंदे पानी की निकासी को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है हर समय गंदा पानी सड़कों पर भरा रहने के चलते वहां से गुजरने वाले राहगीरों के सामने बड़ी परेशानी हो गई है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
खास बात ये है कि यहाँ से गुजरने पर महिला और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी है कई बार जलभराव के चलते हादसे भी हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी पालिका प्रबन्धन और चैयरमैन गम्भीर नहीं हैं आरोप है कि कई बार इस बाबत अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है लोगों में नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ बेहद आक्रोश है अगर हालात ऐसे ही रहे तो लोगों का जीना दुबर हो जाएगा।
अब गंदे पानी के जमा होने से लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा सता रहा है ऐसे में लोगों के सामने डेंगू और मलेरिया जैसी महामारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। गौरतलब है कि मोदी सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों के बजट खर्च कर रही है तो वही मंगलौर नगर पालिका परिषद साफ सफाई को लेकर बेहद उदासीन साबित हो रही है।
वही इस बाबत मंगलोर नगर पालिका के चेयरमैन दिलशाद अहमद का कहना है की जब भी वह पानी की निकासी के लिए प्रयास करते हैं तो वही स्थानीय लोग विरोध करने लगते हैं जब तक सड़क को नहीं बनाया जाएगा तब तक स्थिति इसी तरह से बनी रहेगी दिलशाद अहमद ने कहा कि उनकी इस संबंध में एसडीएम रुड़की से वार्ता हो चुकी है जल्द ही पानी निकासी का रास्ता साफ हो जाएगा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है जल्द इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला