आरिफ नियाज़ी
रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय में वैक्सिनेशन कैम्प में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। विधायक के कैम्प कार्यालय पर 18 और 40 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सिनेशन किया गया वैक्सिनेशन लगवाने को लेकर जहां पुरुष बड़ी संख्या में भाजपा विधायक के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे तो वहीं महिलाओं में भी बेहद उत्साह देखने को मिला।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सुबह से ही शहर के लोग भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पर पहुंचने लगे थे। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उनके कैम्प कार्यालय पर लगातार वैक्सिनेशन अभियान चल रहा है कभी कभी वैक्सिनेशन कि कमी के चलते कार्य रुक जाता है लेकिन आज भी लगभग पांच सौ लोगो के लिए वैक्सीन आई है जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

प्रदीप बत्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोविड नियमोँ का पालन करें। सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग करें। सैनेटाइज़ेशन का विशेष ध्यान रखें तभी कोरोना जैसी माहमारी से बचा ज सकता है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला