Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की कोर कॉलेज के पास सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत,मंगलौर कोतवाली में हाल ही में हुई थी तैनाती

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल धीर सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत ही मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल मंगलौर कोतवाली में हाल ही में आए धीर सिंहअपनी  कार द्वारा मंगलौर कोतवाली से ब्रहस्पतिवार की देर शाम अपने आवास पर लौट रहे थे जैसे ही उनकी कार  कोर कॉलेज के समीप हाईवे पर पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इस हादसे में धीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कॉन्स्टेबल धीर सिंह कुछ दिन पहले ही सिडकुल थाने से कोतवाली मंगलौर में स्थानांतरण पर आया था। हादसे से पूर्व कांस्टेबल धीर सिंह रात्रि ड्यूटी के उपरांत वापस सिडकुल स्थित अपने आवास पर जा रहा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हादसे में धीर सिंह की मौत के बाद जहां उसके परिवार में कोहराम मचा है तो वहीं तमाम पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है।वहीं इस बाबत एस पी देहात का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है फिलहाल पुलिस कर्मी के शव को पोस्ट मार्टम पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369