आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक भले ही दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हों लेकिन झबरेड़ा में विकास लगातार जारी है। भाजपा विधायक की पत्नी बैजन्ती माला और विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा विकास को क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा विधायक के प्रतिनिधि और पार्षद सतीश शर्मा ने झबरेड़ा के कब्रिस्तान की सी सी रोड़ का शिलान्यास किया। इस सड़क को 11 लाख की लागत से विधायक निधि से ग्रामीण विकास विभाग बनवायेगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में विकास को नए आयाम दिए हैं आज झबरेड़ा का विकास सामने दिखयी दे रहा है।सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा पहले से अधिक मजबूत हुई है जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है जिसका लाभ पार्टी को मिलना लगभग तय है।

सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल झबरेड़ा के विकास को लेकर बेहद गंभीर है यही कारण है कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से 29 सड़कों की स्वीक्रति करा ली।इस मौके पर जितेंद्र कुमार,प्रमुख समाजसेवी शकील अहमद,सभासद शाहरुख,नूरहसन,इलियास,नसीम अहमद,उस्मान,गुड्डू,मो हसन,फुरकानठेकेदार,महफूज़,जब्बार,अरशद,राशिद,अकबर,गुलज़ार,जितेंद्र सैनी,जितेंद्र, विनोद कुमार,पप्पू,और इस्लाम आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला