Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रशासनिक भवन में हुई प्रेस क्लब की बैठक,लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय,पूर्व में बनी कार्यकारिणी करेगी कार्य

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की महानगर प्रेस क्लब के चुनाव निरस्त होने के बाद क्लब  की महत्वपूर्ण बैठक प्रशासनिक भवन में आयोजित  हुई जिसमें  बड़ी संख्या में पत्रकारों ने शिरकत की।इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया  की अग्रिम चुनाव तक  प्रेस क्लब की पूर्व कार्यकारणी ही कार्य करती रहेगी जिसे सभी निर्णय लेने का अधिकार भी होगा। इतना ही नहीं  रुड़की और आसपास के पत्रकारों  को संगठन से जोड़ने के लिए एक तीन सदस्य समिति का गठन किया जाएगा जो भी ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र का पत्रकार संगठन से जुड़ना चाहेगा उसे प्रेस क्लब की  सदस्यता मिलेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

बैठक में पहुंचे मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार चौहान, राव शाहनवाज़, एम हसीन और मोहम्मद तहसीन, शकील अनवर आदि ने अपने विचार प्रमुखता से रखे। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने प्रेस क्लब को मजबूत करने पर अधिक बल दिया।इस मौके पर प्रेस  क्लब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने जहां प्रेस क्लब  को मजबूत करने पर बल दिया तो वहीं वरिष्ठ पत्रकार शकील अनवर ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की प्रेस कल्ब के चुनाव में जिस तरह की घटना हुई और रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव अधिकारी द्वारा आनन फानन में चुनाव को निरस्त करना पड़ा ये अपने आप में एक बड़ी घटना है इससे सभी पत्रकारों को सबक लेना चाहिए।

उन्होंने कहा की पत्रकार समाज का आईना होता है पत्रकार  समाज में घट रही बुराइयों को उजागर करता है पत्रकार सुबह से शाम तक जो मेहनत करता है वो समाज में घट रहे घटनाक्रम को प्रमुखता से अपने समाचारों में दर्शाता है इसलिए पत्रकारों को एक जुट होकर आगे बढ़ना होगा।वही प्रेस कल्ब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा की पत्रकार एक जुट रहकर  अपना कार्य करते रहें कल्ब को मजबूत करें ।उन्होंने कहा की सभी सदस्य एक जुट होकर संगठन को मजबूत करें ।

गौरतलब है की बीती 11जुलाई को प्रेस कल्ब के चुनाव में धांधली सामने आने पर रिटर्निग अधिकारी द्वारा चुनाव को निरस्त कर दिया गया था जिसके बाद मौके पर काफी हंगामा भी हुआ था।इस मौके पर प्रेस कल्ब उपाध्यक्ष आरिफ नियाज़ी, महासचिव प्रिंस शर्मा, सचिव शादाब अली, कोषाध्यक्ष असलम अंसारी, पत्रकार जुबैर काजमी, परवेज आलम, हरिओम ,इसरार,डॉक्टर संदीप, पटेल,विशाल,राव शहजाद, डॉक्टर शकील,देवेंद्र वर्मा,राव सरवर,नसीम मलिक,सूरज वर्मा, गबर सिंह, असजद भारती, डॉक्टर अरशद, नाजिम, चंद्रा, शहनजर अली, सलमान  आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369