आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा क्षेत्र के विकास को लेकर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल बेहद गंभीर हैं भाजपा विधायक की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी बैजंती माला अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभा रहीं हैं। झबरेड़ा के खताखेड़ी गांव में पहुंची भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला ने सतरविदास मंदिर के सौंदर्यकारण का बुधवार को शिलान्यास किया। संत रविदास मंदिर का सौन्द्रीयकरण ग्रामीण निर्माण विभाग आठ लाख की लागत से करेगा। इस मौके पर बैजंती माला ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा के गांव गांव का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है झबरेड़ा क्षेत्र में उन्होंने दर्जनों मंदिरों का सौन्द्रीयकरण भाजपा विधायक ने कराया है।
उन्होंने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा की तस्वीर बदलने का काम उनके पति ने किया है। बैजंती माला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे। विपक्ष का कार्य आरोप लगाना है वो लगता रहेगा जबकि भाजपा विधायक अपना कार्य ईमानदारी के साथ करते रहेंगे।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री ने कहा कि झबरेड़ा के विकास को लेकर भाजपा विधायक हमेशा गंभीर रहे हैं दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती होने के बावजूद भी क्षेत्र के विकास की चिंता है अस्पताल में सीएम से अनुरोध करने पर उन्होंने क्षेत्र की 29 सड़कों को स्वीकृति दी है जो स्वागत योग्य है। बैजंती माला ने दावा किया कि 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता के विकास के लिए जो कार्य किया है उसका लाभ भाजपा को मिलेगा।इस मौके पर प्रधानपति एजाज़,विनोद,कंवल,कंवरपाल,नरेश,सोहनलाल,पिंटू,सोमदत्त, राकेश,रवि,पंकज,अशोक,अजय और अरुण आदि शामिल रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला