Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ईदगाह से होकर गुजर रहे केबल हटाने का स्थानीय लोगों ने किया कड़ा विरोध,मुख्य कार्यपालक अधिकारी की शिकायत पर हुई थी कार्यवाही

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ईदगाह में उस समय लोगों ने जमकर हंगामा शुरू  कर दिया जब ईदगाह से होकर गुज़र  रहे एक दर्जन से अधिक केबल को ऊर्जा निगम  के अधिकारियों ने हटवा  दिया। जिसके बाद स्थानीय  लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ भारी रोष देखने को मिला। हालांकि  देर शाम ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पुनः केबल को लगवा दिया जिससे लोग शांत होकर अपने घरों को लौट गए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि रुड़की ईदगाह के आसपास की बस्ती के केबल ईदगाह से ऊपर होकर गुजर रहे हैं जिसकी शिकायत शहर के  कुछ लोगों द्वारा रहमानिया वक्फ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तंज़ीम अली से की गई थी उनका आरोप था कि ईद उलअज़हा का त्यौहार बेहद  नज़दीक है ऐसे में ईदगाह के ऊपर से गुज़र रहे दर्जनों केबल से कभी भी कोई बड़ा  हादसा हो सकता है जिसकी ज़िम्मेदारी  इंतजामिया कमेटी की होगी।

उनका आरोप था कि इस तरह का हादसा पहले आगरा में भी हो चुका है  लोगों की शिकायत के बाद तंज़ीम अली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  ऊर्जा निगम के अधिकारियों से इन केबल को दूसरे फीडर से जोड़ने की अपील की थी। जिसके चलते  मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने विभाग के   जे ई और लाइनमैन  को मौके पर भेजकर  सभी केबल को हटवा दिया था।

केबल हटने के बाद ईदगाह में पहुंचे दर्जनों लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और केबल हटाने का विरोध किया।हंगामे की सूचना किसी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी दी जिसके बाद दोनों पक्षो में वार्ता के बाद पुनः केबल को जोड़ दिया गया। अब ईदगाह में होने वाली नमाज़ के समय  ऊर्जा निगम के अधिकारी ईदगाह की  सप्लाई को कुछ घंटों के लिए  बंद कर देंगे जिसकी सहमति लोगों ने भी जतायी।

वहीं इस बाबत रहमानिया वक्फ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तंज़ीम अली ने बताया कि कुछ लोगों ने ईदगाह से गुज़र रहे केबल की शिकायत उनसे की थी जिसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कहा गया था की इन केबल को दूसरे फीडर से जोड़ा जाए ताकि कोई हादसा ना हो सके ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369