आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा में विधुत कटौती के मामले को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने गंभीरता से लिया है ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को नगरीय क्षेत्र के अनुसार झबरेड़ा कस्बे की विधुत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए है। झबरेड़ा में अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंगलौर कृषि उत्तपादन मंडी समिति के पूर्व चैयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हितेश शर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से विधुत कटौती की शिकायत की थी। जिसे ऊर्जा मंत्री ने गंभीरता से लिया है और विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करने के निर्देश ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दिए हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि झबरेड़ा कस्बे में विधुत कटौती को लेकर लोग बेहद परेशान है जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता हितेश शर्मा से की थी हितेश शर्मा ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के बेहद खास लोगों में माने जाते है। जिसके चलते हितेश शर्मा ने ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से कस्बे की विधुत कटौती को लेकर शिकायत की थी जिसे मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को तुरंत ही झबरेड़ा कस्बे की विधुत कटौती को लेकर सख्त निर्देश दिए।
प्रेस वार्ता में भाजपा नेता हितेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत को अवगत कराया है कि झबरेड़ा कस्बे की विधुत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है जो झबरेड़ा की जनता के लिए अन्याय है।जबकि झबरेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र है उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है इसके बावजूद भी झबरेड़ा के लोग परेशान हैं। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत का झबरेड़ा के लोगों ने इस कदम के लिए आभार व्यक्त किया है।प्रेस वार्ता में महेंद्र उपाध्याय,ओमवीर चौधरी,समतल सैनी,और सुरेश प्रजापति आदि शामिल रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला