Jan Mudde

No.1 news portal of India

गदरजूडा गांव में भाजपा विधायक की पत्नी बैजन्ती माला ने किया बारात घर के सौन्द्रीयकरण का शिलान्यास,चार लाख की लागत से होगा जीर्णोधार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा के गदरजुड़ा गांव में बने बारात घर के सौन्द्रीयकरण की कवायद शुरू हो गयी है। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  की पत्नी एवं भाजपा नेत्री बैजंती माला ने बारात घर का आज  सोमवार को शिलान्यास किया।इस मौके पर बैजन्ती माला ने कहा कि 2007-8 में पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी द्वारा ग्रामीणों की असुविधा को देखते हुए एक बारात घर का निर्माण किया  गया था  लेकिन आज ये बारात घर पूरी तरह से जीर्ण शीर्ण हालत में है जिसे देखने वाला कोई नहीं है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने दावा की गदरजूडा गांव में उनके पति द्वारा बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए हैं यहाँ तक कि गांव गांव में  सड़क  का जाल बिछाया  गया है। उन्होंने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र विकास से वंचित नहीं है उनके पति ने चुनाव से पूर्व जनता से जो वायदे किये थे आज उन वायदों पर वो खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके सबसे अधिक विधायक और सांसद हैं भाजपा लगातार विकास को लेकर बेहद गंभीर रही है। जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि बारात घर का सौन्दर्यकरण चार लाख की लागत से किया जाएगा। गदरजुडे के बारातघर को बेहद  खूबसूरत बनाया जाएगा। इस मौके पर देशराज कर्णवाल का पीए जितेंद कुमार,प्रीतम,डॉ राजकुमार,डॉ सुरेंद्र,राजपाल,शेर सिंह,अक्षय सैनी,जगपाल तोमर,रमेश, रवि,आशु,लाखन,विजयपाल,सुबोध शर्मा,सोमा,राजा मिस्त्री,सोमदत्त,बालिन्दर,जयपाल,तथा रूप चंद ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369