आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव को देखते हुए सरगर्मियां तेज हो गई हैं जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं था उन लोगों द्वारा अपने-अपने ब्लॉक में आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं जिनकी सुनवाई के लिए सोमवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय आपत्तियों पर सुनवाई करने नारसन ब्लॉक पहुंची थीं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है की पंचायत चुनाव को लेकर हरिद्वार ज़िले के ग्रामीण इलाकों में सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं प्रत्याशियों के साथ साथ मतदाताओं में भी पंचायत चुनाव को लेकर भारी उत्साह है।लेकिन जिन लोगों के वोट मतदाता सूची से गायब है उनमें बेहद मायूसी है। जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय के सामने ग्रामीणों ने चुनाव और अपने मत ना होने की शिकायत की। हालांकि कुछ समय पूर्व खंड विकास कार्यालय नारसन में कुछ लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई गई थी जिस के निस्तारण के लिए सोमवार रुड़की एसडीएम अपूर्व पांडे नारसन ब्लॉक में पहुंची और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जिसके बाद उन्होंने सभी लोगों को उनकी शिकायत का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
कुछ लोगों का कहना है कि कुछ राजनीति करने वाले लोगों द्वारा हमारी वोट को जबरदस्ती कटवा दिया गया है जिसकी शिकायत हमारे द्वारा रुड़की एसडीएम व ब्लॉक के अधिकारियों को दी गई थी अब अधिकारियों द्वारा हमारी समस्याओं को सुना गया जिसके बाद हमें मतदाता सूची में अपना नाम आने की पूरी उम्मीद है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला