Jan Mudde

No.1 news portal of India

डॉक्टर्स डे पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने डॉक्टरों को किया नमन, कहा कोरोना काल मे डॉक्टरों की सेवा को भुलाया नहीं जा सकता

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की डॉक्टर्स डे पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी  डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य की जमकर सराहना की है। आज अपने कैम्प कार्यालय पर भाजपा विधायक ने कहा कि डॉक्टरों को समाज मे भगवान का दर्जा दिया जाता है कोरोना काल मे डॉक्टरों ने दिन रात मेहनत और लग्न से लोगों को नई जिंदगी देने का काम किया है। प्रदीप बत्रा ने कहा कि  डॉक्टरों की सेवा को भुलाया नहीं जा सकता जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बगैर दूसरों को नया जीवन दिया ऐसे डॉक्टरों को उन्होंने नमन भी किया

साथ ही भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि डॉक्टरों का मकसद धन उपार्जन करना नहीं होना चाहिये बल्कि सेवा भाव से लोगों की मदद करनी चाहिए। हालांकि परिवार चलाने के लिए धन की भी ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज़ डॉक्टर के पास जाता है तो उस मरीज़ को डॉक्टर में भगवान नज़र आता है उससे काफी उम्मीद होती है और अपना उपचार कराता है।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि डॉक्टरों को भी अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी समझना चाहिए। विधायक ने कहा कि कोरोना काल हो या फिर डेंगू मलेरिया जैसी माहमारी इससे बचने के लिए भले ही लोगों को समय समय पर काफी जागरूक किया जा रहा हो लेकिन अंत मे लोग डॉक्टर पर ही भरपूर विश्वाश करते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369