मोहम्मद शामिक
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपने क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं। अपनी विधानसभा के बूड़पुर नूरपुर गांव में विधायक निधि से 3 लाख 67 हज़ार की लागत से बनने वाली सड़क का ब्रहस्पतिवार को गांव के गणमान्य लोगों द्वारा शिलान्यास किया गया। शिलान्यास गांव के पूर्व प्रधान और भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। था इस मौके पर पूर्व प्रधान अजय सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर है यही कारण है कि आज बूड़पुर नूरपुर गांव में भी सी सी रोड़ का शिलान्यास हुआ है
इस सड़क की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी बरसात के दिनों में अक्सर दलित बस्ती में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सी सी रोड़ बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष विश्वास सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही विकास कर सकती है भाजपा विधायक ने झबरेड़ा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है भाजपा विधायक से पहले क्षेत्र के तमाम गांव की हालत काफी बदहाल थी लेकिन भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने जो जनता से वायदे किये थे उन सभी वायदों को उन्होंने लगभग पूरा किया है।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि देशराज कर्णवाल एक विकास पुरुष नेता हैं जो दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का है भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है जो विकास को प्राथमिकता देती है। विश्वास सिंह ने कहा कि देशराज कर्णवाल ने उनके क्षेत्र का काफी विकास किया है अगर विधायक हाइवे से लगने वाली सड़क का भी निर्माण करा दें तो क्षेत्र की जनता उनकी हमेशा आभारी रहेगी।इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह,श्याम कुमार,रमेश ठेकेदार ,आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला