आरिफ नियाज़ी
रुड़की स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एक युवक से 25 हज़ार की ठगी का मामला सामने आया है पीड़ित युवक ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस तहरीर के आधार पर बैंक के बाहर और अंदर लगे सीसी टीवी कैमरे खंगालने में लगी है। दरअसल कलियर निवासी मोहम्मद आशु बृहस्पतिवार को एस बी आई कि मुख्य शाखा में 25 हज़ार की रकम जमा करने आया था जैसे ही आशु बैक के बाहर पहुंचा तो पहले से ही खड़े एक व्यक्ति ने उसे अपने झाँसे में ले लिया और कहा कि 2 लाख रुपये उन्हें अपने रिश्तेदार को भेजने हैं जिसे अपने अकॉउंट से ट्रांसफर करदो।जिसके झांसे में आशु आसानी से आ गया ।फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल कलियर निवासी मोहम्मद आशु बृहस्पतिवार की दोपहर में एसबीआई की मुख्य शाखा में 25000 की रकम जमा करने के लिए पहुंच था जहां उसे बैंक के बाहर ही एक अनजान व्यक्ति मिला।आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने एक कपड़े में बंधे दो लाख रुपये दिए जिन्हें उसने खोलकर देखा तो उसमें कागज़ थे। आशु का आरोप है कि उक्त व्यक्ति का रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है जिसे पैसे की सख्त आवश्यकता है इसलिए वह अपने अकॉउंट से पैसे भेजदे।
आशु उसकी बातों में आ गया और अपनी जेब में रखे 25 हज़ार उक्त व्यक्ति को दे दिए जिन्हें लेकर आरोपी पलभर में मौके से गायब हो गया इसलिए दो लाख रखलो और तीस हजार हमे दे दो आप एक लाख सत्तर हजार अकॉउंट में ट्रांसफर कर देना।आशु उसके झांसे में आसानी से आ गया।आरोपी कपड़े में लिपटे कागज़ की गड्डी देकर आसानी से मौके से फरार हो गया।आशु ने उक्त व्यक्ति की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।आशु का आरोप है कि आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी थे जिनके पास सिल्वर रंग की एक कार भी मौजूद थी जिसमें बैठकर वो आसानी से फरार हो गए।
फिलहाल पीड़ित आशु द्वारा सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।कोतवाली में तैनात एस एस आई दीप सिंह का कहना है की तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है बैंक के बाहर और अंदर लगे सी सी टीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला