आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां कोरोना वैक्सीन को लेकर सिविल हॉस्पिटल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है तो वहीं वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को जहां सिविल हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिनमे महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी तो वहीं बुधवार को पूरे शहर में किसी भी कैंप में वैक्सीन नहीं लग पाई। वैक्सीन ना मिलने से बाहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भीषण गर्मी के मौसम में लंबी लंबी लाइनों में लगे लोग अपनी बारी आने का इंतज़ार करते रहे लेकिन वैक्सीन ना मिलने से लोगों को मायूस होकर वापस अपने घरों को लौटना पड़ा। वहीं इस बाबत सिविल हॉस्पिटल के सीएमएस संजय कंसल ने बताया कि देश में वैक्सीनेशन बहुत तेज़ी के साथ कराया जा रहा है लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर भारी उत्साह है वो चाहते हैं कि जल्द से जल्द लोगों को वैक्सीन लगे लेकिन लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए वैक्सीन कि कमी पड़ जाती है एक दो दिन के बाद जैसे ही वैक्सीन पहुंचती है तो फिर कार्य शुरू कर दिया जाता है।

18 साल से ऊपर के लोग भी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन कराने पहुंच रहे हैं उन्होंने अस्पताल में पी आर डी जवानों के साथ साथ डॉक्टरों की दो टीम बनाई है जो लोगों को बेहतर तरीके से वैक्सीनेशन कर रहीं हैं।जैसे ही अस्पताल को वैक्सीनेशन प्राप्त होती है तो और तेज़ी के साथ वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वैक्सीनेशन को लेकर अब लोगों में भ्रांतियां कम हो रहीं है लोग तेज़ी के साथ वैक्सीनेशन कराने अस्पताल पहुंच रहे है । जल्द ही पूरे देश में वैक्सीनेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला