Jan Mudde

No.1 news portal of India

आप नेता राजू विराटिया ने भाजपा विधायक पर बोला बड़ा हमला,विधायक को बताया अनपढ़, कहा विधायक के लायक नहीं हैं देशराज कर्णवाल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहाँ राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमलावर हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी के नेता भी कोई कोर कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहते। आम आदमी पार्टी के झबरेड़ा  प्रभारी राजू विराटिया लगातार भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते रहे हैं इस बार उन्होंने झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल पर भी  बड़ा हमला बोला है विराटिया का आरोप है कि  देशराज कर्णवाल को भाजपा तो बहुत दूर उनका परिवार भी हज़म नहीं कर पा रहा है उनके घर मे विवाद है।

उन्होंने कहा कि देशराज कर्णवाल आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से बौखला गए हैं उनके अंदर विधायक बनने की कोई योग्यता तक नहीं है वो अनपढ़ हैं। विराटिया यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक मानसिक रूप से परेशान हो चुके   हैं जिन्हें उपचार की सख्त ज़रूरत है ।वो लगातार उदघाटन और शिलान्यास करने के भले ही लाख दावे कर रहे हों जबकिं हकीकत कुछ और ही है।

आप नेता ने आरोप लगाया कि देशराज कर्णवाल की कार्यशैली से  क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है आज डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। विराटिया ने एक खास मुलाकात के दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला पर भी बड़ा हमला बोला उन्होंने कहा कि बैजंती माला को स्कूल में बच्चे पढ़ाने की ज़िम्मेदारी दी गयी है लेकिन वो राजनीति में अपना पूरा समय बिता रही है उन्हें बच्चों की पढ़ाई से कोई लेना देना नहीं है।

आप नेता ने कहा कि आम आदमी की प्रदेश में सरकार आने पर दिल्ली मॉडल की तर्ज पर विकास होगा। जनता अब समझ चुकी है भाजपा और कांग्रेस को जनता भली भांति जान चुकी है अब प्रदेश की जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। राजू विराटिया के साथ इस दौरान दर्जनो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369