Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की खंड विकास कार्यालय की बिल्डिंग का भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ, 90 लाख से अधिक की धनराशि से बनी बिल्डिंग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की विकास खंड कार्यालय का बुधवार को झबरेडा से भाजपा विधायक देशराज कार्णवाल ने शुभारम्भ किया। विकास खंड कार्यालय कि बिल्डिंग को ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा 90 लाख 14 हज़ार की लागत से तैयार किया गया है। बुधवार को भाजपा विधायक देशराज कर्णवल द्वारा इस बिल्डिंग का शुभारम्भ किया गया।इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है आए दिन झबरेडा विधानसभा में सड़कों के उदघाटन हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके प्रस्ताव पर ही आज राज्य योजना से खंड विकास कार्यालय की बिल्डिंग को तैयार किया गया है। भाजपा विधायक ने कहा की जब वो विधायक बने थे तब विधानसभा के सभी गांव में कच्ची सड़कें थीं लेकिन आज हालात बहुत बदले हैं सभी गांव7 में पक्के मार्ग और सी सी रोड बना दिए गए हैं कोई गांव एसा नहीं बचा है जिसमें विकास ना हुआ हो विकास निरन्तर जारी है। भाजपा विधायक ने दावा किया कि विकास आगे भी जारी रहेगा।

भाजपा विधायक ने कहा उन्होंने जनता से चुनाव के दौरान वायदे किए थे उनको उन्होंने पूरा किया है क्षेत्र कि जनता को क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का लाभ मिल रहा है ।भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है ।विकास किया है विकास करेंगे।गौरतलब है कि इस बिल्डिंग का लोकार्पण बीती 4 जून 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा किया जा चुका है। जिसे 6 माह पूर्व निर्माण एजेंसी द्वारा खंड विकास अधिकारी को हैंड ओवर भी किया जा चुका था।

इस मौके पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सुबोध शर्मा, भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनीस गौड़, खंड विकास अधिकारी मनोज कोठारी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामजीलाल, अपर सहायक अभियंता प्रदीप चौहान,ठेकेदार मुनेश त्यागी के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369