आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में पहुंचे झबरेडा विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने 2 लाख 70 हज़ार की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया। इस दौरान सतीश शर्मा का गांव में पहुंचने पर पूर्व प्रधान संदीप सैनी के साथ साथ ग्रामीणों ने फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रतिनिधि और नगर निगम पारषद सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने अपनी विधानसभा का बड़े पैमाने पर विकास किया है।
भाजपा विधायक ने कोई गांव सड़क से वंचित नहीं रखा है स्कूल से लेकर सड़क और अस्पताल आदि गांव गांव में बनवाए हैं। भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि नन्हेडा अनंतपुर गांव में पिछले लंबे समय से सड़क की जरूरत समझी जा रही थी जो विकास खंड कार्यालय द्वारा बनवाई जाएगी।पूरी सीसी रोड दो लाख सत्तर हज़ार में तैयार होगी। सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले ही विधायक अधिकारियों को उचित निर्देश दे चुके हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि बरसात के दिनों में खेत खलिहान में जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक देशराज ने क्षेत्र में विकास को नए आयाम दिए हैं जिसे जनता कभी भुला नहीं पाएगी।इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनोद गुप्ता, शहजाद,पप्पू, इसम सिंह आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला