आरिफ नियाज़ी
रुड़की यातायात पुलिस वाहन चैकिंग अभियान में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी है आलम ये है कि दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति चैक करने के लिए सोमवार को भी यातायात पुलिस एलर्ट दिखाई दी।इस दौरान जब पुलिस ने एक तेज़ गति वाले वाहन को रोका तो उसमे सवार एक महिला उल्टा पुलिस पर ही हरियाणा पुलिस में होने का रोब जमाने लगी जब पुलिस ने उसका चालान काटने कि बात की तो उसने दबाव बनाने की पूरी कोशिश की पुलिस के मांगने पर महिला ने अपना आईं कार्ड भी दिखाया जिसपर पुलिस संतुष्ट नहीं हुई और महिला का चालान काट दिया।

उक्त महिला गुस्से में मौके से निकल गई।वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी रामवीर सिंह ने बताया कि महिला अपने वाहन में 103 की गति से चल रही थी इतना ही नहीं अपने आपको हरियाणा पुलिस में बता रही थी जिसका आई कार्ड चैक किया तो उन्हें संदेह हुआ जिसके बाद उसका चालान काट दिया गया।
यातायात पुलिस के अधिकारी भी चैकिंग अभियान में लगे हुए हैं। रामवीर सिंह ने बताया कि महिला का आईकार्ड से भी नहीं लगा कि महिला हरियाणा पुलिस में है।फिलहाल महिला का चालान काट दिया गया है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला