रुड़की के बेल्डा गांव के पास तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में बैठा उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सचिन उर्फ चीनी पुत्र चांद झरझर हरियाणा का निवासी था जो हैंड बॉल का अच्छा खिलाड़ी माना जाता था ।सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया जबकि घायल प्रदीप का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।
दरअसल हरियाणा के झरझर निवासी सचिन अपने दोस्त के साथ रविवार को हरिद्वार अपनी कार से घूमने के लिए जा रहे थे जैसे ही उनकी गाड़ी बेल्डा गांव के पास पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई कार कि रफ्तार बहुत अधिक थी फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है वहीं आसपास के लोगों के मुताबिक कार प्रदीप चला रहा था जिसकी रफ्तार बहुत अधिक थी।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।
इस बाबत सीओ बहादुर सिंह रावत का कहना है कि कार चालक शराब के नशे में था जो अपने होश में नहीं था गाड़ी काफी तेज थी जो अनियंत्रित होकर पलट गई।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला