आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए अब युवक कांग्रेस के नेता संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। जिसके चलते विधानसभा चुनाव से पहले ऐडवोकेट राव बिलावर को युवक कांग्रेस में प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी दी गई है।राव बिलावर कि राजपूत बिरादरी में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है और वो हमेशा लोगों की मदद के लिए भी आगे रहते हैं।पेशे से अधिवक्ता राव बिलावर अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहते हैं।
राव बिलावर के प्रदेश सचिव नियुक्त होने से 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को क्षेत्र में ही नहीं बल्कि हरिद्वार जिले में बड़ा लाभ मिलेगा। राव बिलावर को कांग्रेस की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद अधिवक्ताओं में भी भारी उत्साह है। जैसे ही युवक कांग्रेस के सचिव बनने की सूचना अधिवक्ताओं को लगी तो उन्होंने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर नवनियुक्त युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव राव बिलावर ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसे बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों का लाभ 2022के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस कि सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने युवक कांग्रेस का प्रदेश सचिव जाने पर पूर्व सी एम हरीश रावत,प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्रीनिवास बी वी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष सुमित्तर भुल्लर राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया, जिला युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्ण सातरोड कांग्रेस विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन, अध्य्क्ष रवि बहादुर का आभार व्यक्त किया है।
राव बिलावर ने बताया कि अब उनका लक्ष्य युवाओ को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ना है जिसमें सभी वर्गों के युवाओं को शामिल किया जायेगा।सभी युवाओं को घर घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामी और कांग्रेस की नीतियों को बताने की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इस अवसर पर दीपक पँवार ने भी राव बिलावर को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर एड सुशील सैनी,ऐडवोकेट ललित मोहन अग्रवाल,,गुड्डू बलिन,,मुद्दसिर आलम,,फहीम बेग,,सहजाद उमर,, राव साजिद,,शाकिर अली,,ऐजाज अली,शाहनवाज मलिक,,राहुल कुमार,,ऐडवोकेट आदिल एड्वोकेट विनीत कुमार,एडवोकेट शादाब , एड्वोकेट असलम फ़िरोज़ खान, साथ युवा कांग्रेसी उज्ज्वल राणा,,राशिद लतीफ,,अबु सईद ,,सुधीर पँवार,, निशु सैनी भी स्वागत करने में शामिल रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला