आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सुनहरा रोड स्तिथ एक कॉलोनी में अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाने गयी युवती हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गयी जिससे वह पूरी तरह झुलस गई आनन फानन में युवती के परिजनों ने उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
दरअसल रुड़की निवासी 18 वर्षीय अंजली पुत्री चंद्रपाल सोमवार की सुबह कपड़े सुखाने के लिए अपने मकान कि छत पर पहुँची थी इसी दौरान छत के ऊपर से गुज़र रही हइटेंशन लाइन की चपेट में आने से अंजली बुरी तरह झुलस गई जिसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित परिजनों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस लाइन से पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।
अंजलि के पिता चंद्रपाल ने कहा कि इस बाबत पहले भी कई अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। कोई भी अधिकारी सुध लेने के लिए तैयार नही है। युवती के पिता चंद्रपाल ने अधिकारियों से मुआवजा दिलाये जाने की मांग भी की है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला